आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2025 | पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और दैनिक ज्योतिष भविष्यफल

माह: कार्तिक,वार:शुक्र,पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: तृतीया (अगले दिन रात्रि 1:20 AM तक),नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र (पूरे दिन) योग: सौभाग्य योग करण: तैतिल करण,

आज का दिन धार्मिक कार्यों, नई योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने एवं लक्ष्मी साधना के लिए शुभ रहेगा।

आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat Today)

मुहूर्त समय फल

राहुकाल सुबह 10:39 से 12:04 बजे तक अशुभ
यमगण्ड काल दोपहर 2:52 से 4:16 बजे तक अशुभ
गुलिक काल सुबह 7:52 से 9:16 बजे तक शुभ
अभिजीत मुहूर्त 11:43 से 12:27 बजे तक अत्यंत शुभ
दिशा शूल पश्चिम दिशा यात्रा से बचें

राहुकाल और यमगण्ड काल में कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करें।
गुलिक काल एवं अभिजीत मुहूर्त कार्य सिद्धि के लिए अत्यंत श्रेष्ठ हैं।

मेष राशि (Aries)

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, नेत्रों से संबंधित पीड़ा संभव है। मानसिक तनाव और ओवरथिंकिंग बढ़ सकतीस है। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी, यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी—कर्ज से बचें। मेडिटेशन लाभदायक रहेगा। संयम बनाए रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

विदेशी व्यापार और पार्टनरशिप के लिए दिन लाभप्रद है। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है, छोटी बातों पर विवाद से बचें। आर्थिक दृष्टि से शेयर बाजार या निवेश से लाभ होगा। लव लाइफ में मतभेद हो सकते हैं—शांत रहें।

मिथुन राशि (Gemini)

गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। विदेश या ऑनलाइन कार्यों से लाभ संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी रखें। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मसंयम और धैर्य से ही स्थिति सुधारें।

कर्क राशि (Cancer)

शिक्षा और प्रेम के क्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शाम का समय किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात के लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।

सिंह राशि (Leo)

परिवारिक विवाद और माता के स्वास्थ्य में परेशानी संभव है। कार्यस्थल पर ध्यान केंद्रित करें। पिता से मतभेद टालें। अपनी इच्छाओं पर अधिक खर्च से बचें। आत्मसंयम आवश्यक है।

कन्या राशि (Virgo)

ओवरकॉन्फिडेंस नुकसान पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। भाग्य साथ देगा, बड़ों का आशीर्वाद कार्य सिद्ध करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।

तुला राशि (Libra)

परिवार और भाई-बंधुओं के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक जोखिम से बचें। आलस्य और भ्रम से नुकसान हो सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें—“जल्दी से देर भली” आज के लिए बिल्कुल सही कहावत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परंतु मनचाहे परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी के बहकावे में न आएं। संयम ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

धनु राशि (Sagittarius)

अचानक यात्राएं और कार्यभार बढ़ेगा। आर्थिक हानि के योग हैं, निवेश में सावधानी रखें। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें। विशेषकर पेट व कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

कड़ी मेहनत के बावजूद धन लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। परंतु समग्र रूप से दिन प्रगति का संकेत दे रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius)

नौकरी या व्यापार में तनाव संभव है। बॉस या वरिष्ठ से मतभेद हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। भूमि या संपत्ति में दीर्घकालिक निवेश के लिए दिन शुभ है। किसी नए कार्य से पहले अपने दोस्तों से माता पिता से या अपने गुरुजनों से उचित परामर्श लें।

मीन राशि (Pisces)

भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें। धन लाभ की स्थिति बेहतर है। धर्म-कर्म और सात्विक आहार से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। आज के दिन अपनी कमजोरी पर अध्ययन करें और कमजोर कड़ी को मजबूत करें ।

आज का विशेष उपाय (Aaj Ka Upay)

उपाय: मां लक्ष्मी को कपूर, कुमकुम एवं कमल पुष्प अर्पित करें।
नए कार्य आरंभ करने से पहले थोड़ा-सा जौ खाकर निकलें।
जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें, ड्रेस या कॉपी-पेन दान करें — यह पुण्यदायक रहेगा।

शुभकामनाएँ:

आपका दिन मंगलमय हो!
माँ लक्ष्मी की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे।
ज्योतिष दैवज्ञ आचार्य पंकज शास्त्री

Scroll to Top